Home Uncategorized ओडिशा: कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत।

ओडिशा: कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत।

6
0

ओडिशा: कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत:11 कर्मचारी भी झुलसे; मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा।

 

ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई।

 

आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

 

ओडिशा CM मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है।

Previous articleOdisha News: ओडिशा के मयूरभंज में चक्रवाती तूफान से लगभग 200 घर तबाह, हवा में उड़ी गाड़ियां; दो की मौत, 10 घायल।
Next articleमुंबई:नायगाव  बीडीडी चाळ पुनर्विकास प्रकल्पातील सदनिकांची चावी व ताबापत्राचे प्रातिनिधीक स्वरुपात वाटप.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here