गुड न्यूज: पश्चिम रेलवे के यात्रियों को मिलेगा गुड़ी पड़वा गिफ्ट, लोकल ट्रेनों में बढ़ जाएगी 4365 सीटें।
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए वहन क्षमता बढ़ाने एवं अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से 19 मार्च, 2026 (गुड़ी पाड़वा ) से 12-डिब्बों वाली मौजूदा 16 उपनगरीय सेवाओं को 15-डिब्बों वाली सेवाओं में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।
इस विस्तार का उद्देश्य ट्रेनों की क्षमता में वृद्धि कर बढ़ती यात्री संख्या को समायोजित करना है। इससे ट्रेनों में भीड़भाड़ कम करने तथा दैनिक यात्रियों की सुविधा प्रदान करने में मदद मिलेगी। अगर आकड़ों के तौर पर समझे तो मौजूदा समय में 1 – 12 डिब्बों की नॉन एसी लोकल में कुल 1170 सीटिंग और 4870 स्टैंडिंग कैपेसिटी होती है। जिससे कुल कैपेसिटी 6040 हो जाती है। हालाँकि अब यदि 1 – 12 डिब्बों की लोकल में 3 डिब्बें जुड़ रहे है, तो एक ट्रैन में सीटिंग कैपेसिटी 291 बढ़ जाती है। तो वहीं 15 लोकल में 3 डिब्बें जुड़ते है, तो टोटल सीटिंग कैप्सित्य 4365 बढ़ जाएगी
