Home Uncategorized मुंबई:महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए लागू होगी पहले आओ, पहले जाओ स्कीम,...

मुंबई:महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए लागू होगी पहले आओ, पहले जाओ स्कीम, पढ़िए सुनेत्रा पवार ने बताई क्या योजना।

8
0

मुंबई:महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए लागू होगी पहले आओ, पहले जाओ स्कीम, पढ़िए सुनेत्रा पवार ने बताई क्या योजना।

महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मुंबई सहित एमएमआर की सरकारी कामकाजी महिलाओं को भीड़ और ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। विधान परिषद में उन्होंने घोषणा की कि सरकारी कर्मचारी महिलाएं सुबह 9:15 से 9:45 बजे तक ऑफिस आएं और शाम को 30 मिनट पहले कार्यालय से घर के लिए निकल सकती हैं। उप मुख्यमंत्री की विधान परिषद में घोषणा के कुछ ही घटे बाद सरकार ने इसका शासनादेश जारी कर दिया।

शासनादेश के अनुसार सरकारी महिला कर्मचारी जितने मिनट पहले ऑफिस पहुंच कर काम शुरू करेंगी, उतने ही मिनट पहले वे शाम को कार्यालय से निकल सकेंगी।सरकार के इस कदम से मुंबई सहित एमएमआर में रहने वाली लाखों महिलाओं को फायदा होगा।

Previous articleमुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन।
Next articleईरान में अब तक 8000 घरों पर हमला, 1300 मौत:जंग में 140 अमेरिकी सैनिक घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here