मुंबई:मुंबई में मेगा ब्लॉक आज, पश्चिम रेलवे की इन लाइन पर ट्रेनों का बदला समय, कई लोकल भी कैंसल, देखें लिस्ट
पश्चिम रेलये की ओर से ऑपरेशन कार्यो को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बोरीवली और भायंदर सटेशनों के बीच अप एवं डउन फास्ट लाइनों पर जंबो ब्लॉक रहेगा। वहीं, प्रभादेवी स्टेशन पर शनिवार/ रविवार की मध्य रात्रि-प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज (ROB) के गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, बोरीवली और भाइंदर स्टेशनों के बीच 00.15 बजे से 03:45 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। प्रभादेवी के जंबो ब्लॉक के चलते 45 लोकल रद्द रहेंगी।
बोरीवली-भायंदर ब्लॉक के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड और बोरीवली के बीच स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी। प्रभादेवी स्टेशन पर ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगो और कुछ सेवाओं को दादर और बांद्रा से शोर्ट टर्मिनेट कर वहीं से रिटर्न किया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट और प्रभादेवी स्टेशनों के बीच तथा माटुंगा रोड औरमहिम स्टेशनों पर कोई उपनगरीय ट्रेन सेवा परिचालित नहीं होगी।
