Home Uncategorized मुंबई–गल्फ के विभिन्न हिस्सों के बीच इंडिगो की रोज 18 फ्लाइट्स, देखें...

मुंबई–गल्फ के विभिन्न हिस्सों के बीच इंडिगो की रोज 18 फ्लाइट्स, देखें फ्रीक्वेंसी शेड्यूल।

5
0

मुंबई–गल्फ के विभिन्न हिस्सों के बीच इंडिगो की रोज 18 फ्लाइट्स, देखें फ्रीक्वेंसी शेड्यूल।

 

मिडिल ईस्ट में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए इंडिगो ने 16 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक अपनी उड़ानों में अस्थायी बदलाव करने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो ने मिडिल ईस्ट के लिए और वहां से भारत के विभिन्न हिस्सों के लिए कुल 252 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करने का निर्णय लिया है । एयरलाइन ने बताया कि वह लगभग अपने सामान्य शेड्यूल पर लौट रही है और सऊदी अरब के लिए तथा वहां से 126 साप्ताहिक उड़ानें चलाएगी। अगर मुंबई की बात करें तो मुंबई से प्रतिदिन आबू -दाबी और वापसी के लिए 1 -1 उड़ान, मुंबई से दुबई और वापसी के लिए 3 – 3 उड़ानें, मुंबई से मस्कट और वापसी के लिए 1 -1 उड़ानें, मुंबई से मेडिना और वापसी केलिए 1 -1 उड़ाने, मुंबई से रियाध और वापसी के लिए 1 -1 उड़ानें और मुंबई से जेद्दाह और वापसी के लिए 2 -2 उड़ानें चलाई जाएंगी। इसी प्रकार इसका आकड़ा 18 हो गया है।

Previous articleमुंबई:.मुंबई के नेशनल पार्क में दौड़ पड़ी वन की रानी, पीयूष गोयल ने टॉय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दी ‘गुड न्यूज’।
Next articleअहमदाबाद:पदयात्रा पर निकले जैन भिक्षु की सड़क हादसे में मौत, मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर पालघर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here