मुंबई : मुंबई की क्यों नहीं बुझती प्यास, कितने पानी की आपूर्ति? महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में सबकुछ बताया।
देश की आर्थिक राजधानी में पानी का संकट बना ही रहता है। बीएमसी के द्वारा पिछले साल कई बार पाइपलाइन की मरम्मत के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति घटाई गई थी। मुंबई में पानी की कमी की क्या वजह है? गुरुवार को विधानसभा में इसका खुलासा खुद सरकार ने किया। एक सवाल के जवाब में सरकार की तरफ से बताया गया कि मुंबई को प्रतिदिन 4,665 एमएलडी पानी की जरूरी होती है लेकिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को मांग के मुकाबले 4,100 एमएलडी पानी की सप्लाई मिलती है। ऐसे में मुंबई में 565 एमएलडी की कमी बनी हुई है।
महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में यह जानकारी राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद दी। उन्होंने बजट सेशन के दौरान MLA योगेश सागर (चारकोप) के उठाए गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह डिटेल साझा की। शिंदे ने कहा कि अनुमानित मांग 4,665 एमएलडी है, जिससे लगभग 565 एमएलडी की कमी रह जाती है।
