Home Uncategorized मुंबई:15 दिन में दस्तावेज जमा करें नहीं तो योजना से हो जाएंगे...

मुंबई:15 दिन में दस्तावेज जमा करें नहीं तो योजना से हो जाएंगे बाहर, SRA का धारावी के लोगों को अंतिम मौका।

8
0

मुंबई:15 दिन में दस्तावेज जमा करें नहीं तो योजना से हो जाएंगे बाहर, SRA का धारावी के लोगों को अंतिम मौका।

 

स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) ने मुंबई की धारावी रीडिवेलपमेंट परियोजना क्षेत्र के निवासियों को लास्ट नोटिस दिया है। यह अंतिम नोटिस उन लोगों के लिए है जो पुनर्विकास योजना के तहत पात्रता निर्धारण हेतु आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहे हैं। 16 मार्च को जारी नोटिस में प्राधिकरण ने झुग्गीवासियों को आवश्यक दस्तावेज और जानकारी प्रस्तुत करने के लिए 15 दिनों का अंतिम समय दिया है और चेतावनी दी है कि अनुपालन न करने पर उपलब्ध आधिकारिक रिकॉर्ड और सर्वेक्षण डेटा के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे।

जारी किए गए एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि यह कदम एसआरए द्वारा अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों की कड़ी के बाद उठाया गया है। इसमें 2024 में किया गया व्यापक घर-घर सर्वेक्षण और कई दौर के नोटिस और अनुस्मारक शामिल हैं।

Previous articleगुड न्यूज: पश्चिम रेलवे के यात्रियों को मिलेगा गुड़ी पड़वा गिफ्ट, लोकल ट्रेनों में बढ़ जाएगी 4365 सीटें।
Next articleमुंबई:कोलाबा, मरीन लाइंस, नरीमन पॉइंट, मुंबई में बढ़ रहे हीट स्ट्रेस हॉटस्पॉट, मौसम की यह स्टडी चौंका देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here