Home Uncategorized सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय।

सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय।

4
0

सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय:रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और ईरान की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद किए जाने के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर दबाव बढ़ने के बीच भारत सरकार ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अवग-अलग मंत्रालयों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।सरकार ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से LPG हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सरकार ने बताया कि ईरान जंग के कारण देश में गैस बुकिंग की संख्या में लगभग 20 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि जंग से पहले हर रोज औसतन 55.7 लाख सिलेंडरों की बुकिंग होती थी।

Previous articleमुंबई : मुंबई की क्यों नहीं बुझती प्यास, कितने पानी की आपूर्ति? महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में सबकुछ बताया।
Next articleमुंबई:LPG सिलेंडर का संकट गहराया, मुंबई के 30 फीसदी होटल-रेस्तरां बंद,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here