मुंबई:देश की पहली म्युजिकल रोड मुंबई में, कोस्टल रोड पर आएगा जापान,दुबई की सड़क जैसा फील, जानिए खास बातें।
भारत की पहली म्यूजिकल रोड का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। मुंबई कोस्टल रोड पर नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सड़क पर विशेष रूप से लगाई गई म्यूजिकल स्ट्रिप्स के कारण एक अनोखा ड्राइविंग अनुभव मिलेगा। ऐसी सड़कों अभी जापान और दुबई जैसे देशों में हैं। भारत में मुंबई पहला ऐसा राज्य है जहां म्युजिकल रोड बनाया गया है।
मुंबई कोस्टल रोड, जो ट्रैफिक-मुक्त, तेज और आरामदायक यात्रा का पर्याय बन चुकी है, अब यहां एक विशेष तकनीकी संगीत लेन बनाई गई है। जब वाहन इस संगीत लेन से गुजरेंगे, तो उन्हें फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का गाना सुनाई देगा। यह दुनिया का पांचवां और भारत का पहला ऐसा प्रयोग है। यह इंजीनियरिंग नवाचार 2007 में जापान में शुरू हुआ, जब इंजीनियर शिज़ुओ शिनोडा ने बुलडोजर से सड़क पर काम करते समय इस ध्वनि प्रभाव की खोज की।
