मुंबई :LPG संकट ने छीना मुंबईकरों का पसंदीदा नाश्ता, बंद हुए इडली-डोसा के कई स्टॉल।
मुंबईकरों को सुबह के नाश्ते में इडली-डोसा और दाल वडा खाना बेहद पसंद है। उनके दिन की शुरुआत की उनके घर और ऑफिस के सामने खड़े अण्णा के इडली-वड़े से होती है, लेकिन अब एलपीजी गैस की कमी होने की वजह से मॉर्निंग नाश्ता भी प्रभावित होना शुरू हो चुका है। क्योंकि मुंबई में बिकने वाले अधिकांश इडली, वड़े और डोसा धारावी की गलियों में बांसे छोटे-छोटे घरों और इंडस्ट्री में बनते है और वहां भी गैस की कमी हो गई है। बता दें कि धारावी में बने यह नाश्ते, मुंबई के विभिन्न लोकशन पर जाकर बेचे जाते है।
