मुंबई:LPG सिलेंडर का संकट गहराया, मुंबई के 30 फीसदी होटल-रेस्तरां बंद, वसई-विरार, ठाणे, और पालघर में भी हाहाकार!
कमर्शल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से मुंबई के होटल रेस्टोरेंट उद्योग के संचालन पर भीर असर पड़ा है। सिलिंडर नहीं मिलने की वजह से 30% होटल बंद हो गए हैं। होटल ऐंड रेस्टोरेंट असोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया ( HRAWI ) सचिव प्रदीप शेट्टी के अनुसार, गैस की कमी की वजह से होटल मालिकों को अपने संचालन का समय घटाना पड़ा है। सीमित गैस उपलब्ध होने की वजह से मेन्यू में कटौती की गई है। जल्द ही नई आपूर्ति नहीं पहुंची, तो छोटे और मध्यम वर्ग के और होटल और रेस्टोरेंट को बंद करना पड़ सकता है।
सरकार द्वारा औसत मासिक कमर्शियल एलपीजी आवश्यकता का करीब 20% अतिरिक्त आवंटन करने की घोषणा को उद्योग ने राहत के संकेत के रूप में देखा है। लेकिन चिंता का विषय है कि आवंटित एलपीजी जमीनी स्तर पर कितनी जल्दी उपलब्ध हो पाती है। साथ ही बड़े पैमाने पर भोजन तैयार करने वाले प्रतिष्ठानों के लिए यह मात्रा पर्याप्त नहीं है।
