Home Uncategorized विरार में म्हाडा के घरों की बढ़ी डिमांड, कोकण बोर्ड ने पहले...

विरार में म्हाडा के घरों की बढ़ी डिमांड, कोकण बोर्ड ने पहले आओ, पहले पाओ स्कीम में 152 दिन में बेचे 3750 घर।

5
0

विरार में म्हाडा के घरों की बढ़ी डिमांड, कोकण बोर्ड ने पहले आओ, पहले पाओ स्कीम में 152 दिन में बेचे 3750 घर।

म्हाडा के कोकण बोर्ड के विरार के घरों की मांग बढ़ गई है। खाली पड़े घरों के लिए ग्राहकों की लाइन लगने लगी है। रोजाना औसतन 25 घरों की बिक्री करने में कोकण बोर्ड सफल हो पा रहा है। पिछले 152 दिन में विरार में तैयार 3,750 घरों की बिक्री हुई है। नागरिकों को किफायती घर उपलब्ध कराने के लिए 2014 में म्हाड़ा ने विरार बोलिंज में 9,409 घर तैयार किए थे। लेकिन परिसर में पानी की समस्या और अन्य कारणों की वजह से घरों की बिक्री नहीं हो पा रही थी।

पिछले साल सूर्या जलापूर्ति परियोजना के जरिए सूर्या नदी का पानी विरार तक पहुंचने से परिसर की पानी की परेशानी दूर हो गई। बिरार में 9,409 घरों में से 7,783 घरों की बिक्री हो चुकी है। 7,783 घरों में से 3,750 घर पिछले 152 दिन में बिके हैं। घरों की बिक्री में म्हाडा उपाध्यक्ष संजीव जयस्वाल का अहम योगदान है। उनकी घरों की कीमतों में छूट और “पहले आओ पहले पाओ योजना रंग लाई।

Previous articleअहमदाबाद:पदयात्रा पर निकले जैन भिक्षु की सड़क हादसे में मौत, मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर पालघर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
Next articleOdisha News: ओडिशा के मयूरभंज में चक्रवाती तूफान से लगभग 200 घर तबाह, हवा में उड़ी गाड़ियां; दो की मौत, 10 घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here