मुंबई में घटा गाड़ी खरीदने की क्रेज, पिछले साल की तुलना गुड़ी पड़वा में 12.87% कम खरीदी गई गाड़ियां।
महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के अवसर पर कुछ कीमती वास्तु खरीदना शुभ माना जाता है। इस वजह से अधिकांश लोग गाड़ियां खरीदना पसंद करते है। हालांकि इस साल यह क्रेज़ कम होता दिखा। मिली जानकारी के अनुसार, इस साल 11 मार्च से 19 मार्च तक यानी 9 दिनों में मुंबई के चार आरटीओ में करीब 8 हजार से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। अगर गुढी पाड़वा के दिन की बात करें तो (19 मार्च 2026) को 767 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इस लिस्ट में 2 व्हीलर , 4 व्हीलर, 3 व्हीलर, गुड्स कर्रिएर, क्रेन समेत अन्य गाड़ियां शामिल है। बता दें कि पिछले वर्ष सामान्य समय में चारों आरटीओ में 9349 गाड़ियां रजिस्टर किये गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के चार आरटीओ बोरीवली, वडाला, अंधेरी और मुंबई सेंट्रल में 8146 वाहन पंजीकृत किए गए, इ 11 मार्च से 19 मार्च तक के बीच चारों आरटीओ में से सबसे अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन मुंबई सेंट्रल आरटीओ में हुआ है। यानी मुंबई सेंट्रल आरटीओ में 2714 गाड़ियां रजिस्टर हुई है , जिनमे 4 व्हीलर की संख्या 647 और 2 व्हीलर की संख्या 1816 है। इसी के साथ दूसरे स्थान पर 2425 आंकड़े के साथ वडाला आरटीओ, तीसरे स्थान पर बोरीवली और चौथे स्थान पर अंधेरी शामिल है।
