ऐसी कौन सी बात थी कि दूसरे का हाथ पकड़ लिया, फडणवीस की तारीफ पर उद्धव ठाकरे ने पूछा, क्या बोले शिंदे?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे को मंगलवार को विधान परिषद का कार्यकाल पूरा होने पर आठ अन्य सदस्यों के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर फोटो सेशन हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी बैठे, लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे की विदाई के मौके पर अपने संबंधों का जिक्र किया। फडणवीस ने उद्धव ठाकरे की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ठाकरे का व्यक्तित्व मूलतः एक राजनेता का नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कलाकार का है। एक बेहतरीन फोटोग्राफर के रूप में उन्होंने महाराष्ट्र की संस्कृति और किलों को अपने कैमरे में कैद किया है। फडणवीस ने यह भी जोड़ा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सह-यात्री के रूप में हमारा रिश्ता पुराना और गहरा है। इस मौके पर एकनाथ शिंदे भी बोले। उद्धव ठाकरे ने दोनों को अपनी शैली में जवाब दिया। जिसकी राजनीतिक हलकों में खूब चर्चा हो री है।
