कराड-चिपलून हाईवे पर 2 महीने के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध, पुल-सड़क निर्माण के लिए हुआ फैसला, किस रूट से जाएं?
कराड-चिपलून नेशनल हाईवे से गुजरने वालों के लिए जरूरी खबर है। कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्रों को जोड़ने वाला यह अहम हाईवे 60 दिनों के लिए भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान छोटे और हल्के वाहन चलते रहेंगे। यह ट्रैफिक डायवर्जन 27 मई तक लागू रहेगा।
मुंबई: कराड-चिपलून नेशनल हाईवे को लेकर बड़ी खबर आई है। कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही को दो महीने की अवधि के लिए पूरी तरह से रोक दिया गया है। हालांकि इस दौरान हल्के वाहन इस हाईवे पर चलते रहेंगे। यह ट्रैफिक डायवर्जन 27 मई तक लागू रहेगा। सतारा जिले के पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक मार्गों में इन बदलावों पर ध्यान दें और पुलिस अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करें।
