Home Uncategorized मुंबई:दोस्त की हत्या कर धोए हाथ-पांव, फिर रातभर सोए लाश के साथ,...

मुंबई:दोस्त की हत्या कर धोए हाथ-पांव, फिर रातभर सोए लाश के साथ, मुंबई पुलिस ने बिहार के दो नाबालिगों को किया अरेस्ट।

15
0

मुंबई:दोस्त की हत्या कर धोए हाथ-पांव, फिर रातभर सोए लाश के साथ, मुंबई पुलिस ने बिहार के दो नाबालिगों को किया अरेस्ट

 

 मुंबई के डीएन नगर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग लड़कों ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी उसी कमरे में रात को शव के पास सो गए। डीएन नगर पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 15 और 17 साल के दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। दोनों को बाद में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या आपसी झगड़े और बढ़ते तनाव का नतीजा है।

तीनों लड़के बिहार के रहने वाले थे और मुंबई अंधेरी ईस्ट स्थित गणेश नगर में किराए के एक कमरे में साथ रहते थे। वे पास के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। बाहर से देखने पर उनकी दोस्ती काफी गहरी लगती थी, लेकिन अंदर ही अंदर उनके बीच तनाव बढ़ रहा था।

Previous articleसार्वजनिक आरोग्य क्षेत्रात नवा अध्याय; CIFF सोबत महाराष्ट्राचा सामंजस्य करार, सामाजिक बदलांना गती
Next articleजगदीप धनखड़ ने ED के दबाव में दिया था उप राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा, संजय राउत ने अपनी किताब में किया दावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here