रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ के टीजर से पहले बोलीं आलिया भट्ट।
लोगों ने कहा- तभी RK ने दीपिका को नहीं चुना रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायणम्’ यानी ‘राम’ के टीजर का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आलिया भट्ट ने वीडियो शेयर कर अपने फैन्स से एक गुजारिश की है।रणबीर कपूर इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘रामायणम्’ में भगवान राम की अपनी पहली झलक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल ‘भगवान राम’ के रूप में दर्शकों को रणबीर के दर्शन नहीं हुए हैं, लेकिन इंडस्ट्री से नजदीकी ताल्लुक रखने वाले लोगों ने ये झलक देख ली है और इसी वजह से ये चर्चा भी बटोरे हुए है। खैर, यहां ये बताना लाजिमी है कि जिन आम लोगों को ‘राम’ वाले अवतार में नहीं दिखे हैं उन्हें आज यामी हनुमान जयंती पर ये पहली झलक देखने को मिल जाएगी। वैसे आलिया भट्ट ने हसबैंड रणबीर कपूर के ‘राम’ की पहली झलक की जमकर तारीफ की।
