लॉकडाउन की अफवाह फैलानेवालों पर होगा फौजदारी का केस, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी वॉर्निंग।
देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त ईंधन है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की जमाखोरी की भी कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में पेट्रोल, डीजल का एक महीने का स्टॉक है। इसको लेकर वॉट्सऐप, सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर फौजदारी का मामला दर्ज किया जाएगा। मुंबई में सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि कोराना की तरह लॉक डाउन लगाने की तैयारी है, इससे लोगों में बेचैनी की स्थिति है। अगर कोई यह अफवाह फैलाता है कि देश में लॉकडाउन लगेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
