सातारा जिला परिषद विवाद में NCP नेता रिहा, कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस को लगाई फटकार, जारी किया कारण बताओ नोटिस।
महाराष्ट्र की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो स्थानीय नेताओं को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है। इन नेताओं को पिछले सप्ताह सतारा जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव के दौरान जिला परिषद के एक सदस्य के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने इसके साथ ही गिरफ्तारी प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने और उनके साथ हिरासत में दुर्व्यवहार का उल्लेख भी किया।
अदालत ने गिरफ्तारी के कागजात उपलब्ध कराने में विफल रहने पर पुलिस को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के मौलिक अधिकारों की कीमत पर हिरासत में पूछताछ की अनुमति नहीं दी जा सकती।
