Home Uncategorized बारामती से निर्विरोध विधानसभा पहुंची सुनेत्रा पवार या होगा चुनाव? कांग्रेस ने...

बारामती से निर्विरोध विधानसभा पहुंची सुनेत्रा पवार या होगा चुनाव? कांग्रेस ने दी कैंडिडेट उतारने की धमकी।

6
0

बारामती से निर्विरोध विधानसभा पहुंची सुनेत्रा पवार या होगा चुनाव? कांग्रेस ने दी कैंडिडेट उतारने की धमकी।

बारामती और राहुरी विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र के सियासत का पारा चढ़ने लगा है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी की भूमिका पर उंगली उठाई है जिसमें सुप्रिया सुले ने ऐलान किया था कि बारामती सीट पर पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस पर कांग्रेस नेता वडेट्टीवार का कहना है कि शरद पवार की एनसीपी उम्मीदवार नहीं उतारेगी, तो कांग्रेस उम्मीदवार देगी। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी प्रकट की कि बिना सलाह मशविरा के सुले ने कैसे निर्णय ले लिया।

गौरतलब है कि बारामती और राहुरी विधानसभा के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव के लिए 30 मार्च अधिसूचना जारी होगी। 6 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी। नाम वापस 9 अप्रैल तक लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अप्रैल को होगी। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक खत्म हो जाएगी।

Previous articleमुंबई में घटा गाड़ी खरीदने की क्रेज, पिछले साल की तुलना गुड़ी पड़वा में 12.87% कम खरीदी गई गाड़ियां।
Next articleMovie:OTT पर मौजूद ‘शापित’ Horror Movie देख एक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here