Home Uncategorized ठाणे में रील स्टार के आलीशान बंगले से मिला हथियारों का जखीरा,...

ठाणे में रील स्टार के आलीशान बंगले से मिला हथियारों का जखीरा, ‘मिनी आर्मी’ क्यों तैयार कर रहा था सुरेंद्र पांडुरंगा पाटिल?

14
0

ठाणे में रील स्टार के आलीशान बंगले से मिला हथियारों का जखीरा, ‘मिनी आर्मी’ क्यों तैयार कर रहा था सुरेंद्र पांडुरंगा पाटिल?

ठाणे क्राइम ब्रांच ने डोंबिवली के एक बंगले में छापा मारा। इस छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। पुलिस ने रील स्टार सुरेंद्र पांडुरंगा पाटिल को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र एक बिल्डर, हिस्ट्री शीटर और इंस्टाग्राम स्टार है। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि सुरेंद्र ने इतने हथियार क्यों रखे थे।

ठाणे : एक मामले में ज़मानत पर जेल से बाहर आने के लगभग दो हफ़्ते बाद डोंबिवली का एक शख्स फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गया है। 55 साल का यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि बिल्डर, हिस्ट्री-शीटर और रील स्टार सुरेंद्र पांडुरंगा पाटिल है। सुरेंद्र पांडुरंगा को इंस्टाग्राम पर अपने गैंगस्टर जैसे अंदाज़ की वजह से ‘रील स्टार’ का नाम मिला है। खास बात है कि जेल से बाहर आने के एक हफ्ते बाद ही पुलिस ने सुरेंद्र के घर आधी रात को छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया।

Previous articleकराड-चिपलून हाईवे पर 2 महीने के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध, पुल-सड़क निर्माण के लिए हुआ फैसला, किस रूट से जाएं?
Next articleधुरंधर-2 के मेजर इकबाल अर्जुन रामपाल भावुक हुए:सक्सेस पर टीम को धन्यवाद दिया, कहा- सपने सच होते हैं, रणवीर सिंह को बब्बर शेर बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here