सुनेत्रा पवार ने ECI को लिखा लेटर, प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे आउट।
महाराष्ट्र में NCP की अंदरूनी कलह आई सामने महाराष्ट्र में एनसीपी में अंदरूनी बेचैनी के संकेत मिले हैं। चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं। यह तब हुआ, जब सुनेत्रा पवार का लिखा एक लेटर सामने आया। चुनाव आयोग को लिखे गए इस पत्र में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का कहीं भी नाम या कोई जिक्र नहीं है। रोहित पवार ने इस पर सवाल उठाए NCP प्रमुख सुनेत्रा पवार के हस्ताक्षर वाला भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को भेजा गया एक हालिया पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस लेटर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों का ज़िक्र नहीं है। सुनेत्रा बुधवार शाम दिल्ली पहुंचीं, जहां उनके NDA के प्रमुख सदस्यों से मिलने की उम्मीद है। 2023 में NCP में विभाजन के बाद, अजित पवार को NCP प्रमुख चुना गया था। प्रफुल्ल पटेल इसके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और तटकरे इसके प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में अजित पवार के निधन के लगभग एक महीने बाद, 26 फरवरी को उनकी पत्नी सुनेत्रा को सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख चुना गया।
