Maharashtra :महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा ।बोलीं- मैंने निजी कारणों से स्वेच्छा से छोड़ा पद महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने आखिरकार अपना इस्तीफा दे दिया है।
दरअसल रूपाली चाकणकर तब मुश्किल में पड़ गई थीं, जब कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें वह नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के पैरों की पूजा करते हुए और उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रही थीं। मुंबई: महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ( Rupali Chakankar ) ने आखिरकार अपना इस्तीफा दे दिया है। नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद रूपाली चाकणकर की खरात के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक रूप से सामने आए।
इनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिनमें रूपाली चाकणकर अशोक खरात के साथ दिखाई दे रही थीं। इन वीडियो में रूपाली चाकणकर को अशोक खरात के पैरों की पूजा करते हुए देखा गया।
