Home Uncategorized नवी मुंबई एयरपोर्ट से 30 नई डेस्टिनेशन के लिए उड़ेगी उड़ान, गोरखपुर,...

नवी मुंबई एयरपोर्ट से 30 नई डेस्टिनेशन के लिए उड़ेगी उड़ान, गोरखपुर, पटना अयोध्या, जबलपुर समेत अन्य रूट शामिल।

18
0

नवी मुंबई एयरपोर्ट से 30 नई डेस्टिनेशन के लिए उड़ेगी उड़ान, गोरखपुर, पटना अयोध्या, जबलपुर समेत अन्य रूट शामिल।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने अपना पहला समर शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 29 मार्च से 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। इसके तहत अब एयरपोर्ट से देश के 46 शहरों के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। इस नए शेड्यूल में 30 नए घरेलू रूट जोड़े गए हैं, जिससे यात्रियों को देश के बड़े शहरों, पर्यटन स्थलों और धार्मिक जगहों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 9 फ्लाइट्स होंगी, जबकि गोवा (7), बेंगलुरु (6) और कोचीन (5) के लिए भी अच्छी संख्या में उड़ानें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी और इंदौर जैसे शहर भी इस नेटवर्क में शामिल हैं। इस दौरान इंडिगो, अकासा, और एयर इंडिया अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाएंगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

Previous articleराम नवमी उत्सव देशभर उत्साहात; प्रभू श्रीरामांच्या आदर्शांचे पालन करण्याचे आवाहन.
Next articleबांग्लादेशी के नाम पर लीगल फेरीवालों को परेशान करना बंद करें, बीएमसी और पुलिस कर्मियों को संजय निरुपम ने चेताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here