Home Uncategorized मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी:रनवे एरिया से धुआं उठा,

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी:रनवे एरिया से धुआं उठा,

15
0

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी:रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद किये कुछ उडाने रोकी गई।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, आग शाम 6:10 बजे लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक ही रही। वहां मौजूद इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए।

सुरक्षा के कारण कुछ देर के लिए एयरपोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए, जिससे यात्रियों की लाइन लग गई। टर्मिनल-1 की कुछ फ्लाइट एहतियात के तौर पर रोकी गईं, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous articleकेंद्राकडून महिला आरक्षण सुधारणा मसुद्याला मंजुरी.
Next article‘हर रात एक बोतल…’, 24 साल पहले Aamir Khan की जिंदगी में छा गया था अंधेरा, इस गम में ‘देवदास’ बन गए थे एक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here