Home Uncategorized मुंबई:महाराष्ट्र में बजट सत्र के बीच विधानसभा भवन को बम से उड़ाने...

मुंबई:महाराष्ट्र में बजट सत्र के बीच विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी, मेल से मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी।

5
0

महाराष्ट्र में बजट सत्र के बीच विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी, मेल से मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी मिली है। मेल से जरिए आई इस धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल भवन को खाली करवाया जा रहा है और सर्च ऑपरेश जारी है। पुलिस का कहना है कि एहतियात के तौर पर दक्षिण मुंबई में स्थित इस विधानमंडल परिसर से सभी कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं। वे पूरी इमारत की तलाशी ले रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ईमेल किसने भेजा था।

एनसीपी (एसपी) नेता संदीप क्षीरसागर ने कहा कि उन्हें इस बात की पुष्टि नहीं है कि यह अफवाह है या सच, लेकिन उन्होंने सुबह कुछ असामान्य देखा। उनका कहना है कि आज विशेष सत्र में उनका सवाल सूचीबद्ध था और जब वह पहुंचे, तो विधान भवन के मुख्य गेट बंद थे और सुरक्षा जांच चल रही थी। क्षीरसागर ने कहा कि उन्होंने 9 बजे के करीब मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तभी उन्हें यह आशंका हुई कि कोई खतरा हो सकता है।

Previous articleईरान में अब तक 8000 घरों पर हमला, 1300 मौत:जंग में 140 अमेरिकी सैनिक घायल
Next articleमुंबई:देश की पहली म्युजिकल रोड मुंबई में, कोस्टल रोड पर आएगा जापान,दुबई की सड़क जैसा फील, जानिए खास बातें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here