Rupali Chakankar: रूपाली चाकणकर ने NCP महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अशोक खरात विवाद के बीच दूसरा बड़ा झटका।
Rupali Chakankar Resign: ‘फर्जी बाबा’ अशोक खरात से जुड़े विवाद के कारण सुर्खियों में आईं रूपाली चाकणकर ने एनसीपी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के साथ चर्चा करने के बाद यह फैसला लिया है।
पिछले कुछ दिनों से धोखेबाज ‘बाबा’ अशोक खरात से जुड़ा मामला पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अशोक खरात के साथ वीडियो वायरल होने के बाद रूपाली चाकणकर ने पहले ही राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि मैं निजी कारणों से इस्तीफा दे रही हूं।
