Home Uncategorized जगदीप धनखड़ ने ED के दबाव में दिया था उप राष्ट्रपति के...

जगदीप धनखड़ ने ED के दबाव में दिया था उप राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा, संजय राउत ने अपनी किताब में किया दावा

13
0

जगदीप धनखड़ ने ED के दबाव में दिया था उप राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा, संजय राउत ने अपनी किताब में किया दावा

 

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने जेल में रहते हुए एक किताब लिखी। इस किताब का शीर्षक है ‘अनलाइकली पैराडाइज’ । इस किताब में उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 2025 में ईडी के दबाव में इस्तीफा दिया था। यह दबाव मोदी सरकार के खिलाफ उनके स्वतंत्र राजनीतिक कदमों के जवाब में था। मराठी में लिखी यह किताब 2025 में प्रकाशित हुई थी। इसका अंग्रेजी संस्करण, जिसमें और भी घटनाओं का जिक्र है, सोमवार को जारी होने वाला है।

किताब के अनुसार, अफवाहें फैली थीं कि जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी ने जयपुर स्थित अपना घर बेच दिया था और उससे मिली रकम का कुछ हिस्सा विदेश भेज दिया था। किताब में दावा किया गया है कि ईडी ने कथित तौर पर अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर उनके खिलाफ आरोप तय करने के लिए एक फाइल तैयार की थी।

Previous articleमुंबई:दोस्त की हत्या कर धोए हाथ-पांव, फिर रातभर सोए लाश के साथ, मुंबई पुलिस ने बिहार के दो नाबालिगों को किया अरेस्ट।
Next articleMumbai:मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा रोड़ा हुआ दूर, चीन से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पहुंची टीबीएम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here